बड़गांव से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020 की 368 प्रतिभाओं की अनंतिम सूची जारी
सहारनपुर। बड़गांव से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम 2020 की 368 प्रतिभाओं की अनंतिम सूची जारी की है। इस सूची में दिव्य पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की दो छात्राओं आयुषी व सूर्याशी ने जगह बनाई है। इसरो दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल 113 यंग साइंटिस्ट चुनेगा।
स्कूल की प्रधानाचार्य जीवा तोमर ने कहा कि दोनों ही प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा और विद्यालय उनकी हर संभव मदद करेगा। आयुषी का कहना है कि वह मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की तरह वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। वहीं, सूर्याशी क्षेत्र के शिमलाना के सामान्य किसान परिवार से संबंध रखती हैं। सूर्याशी का कहना है कि उनकी इस सफलता का श्रेय उनके विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा उनके पिता किसान सुनील कुमार को जाता है। वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। विद्यालय के पीटीआइ शेखर ने बताया कि दोनों ही छात्राएं होनहार हैं। प्रतिभा देखते हुए उन्होंने विद्यालय के पांच बच्चों का पंजीकरण कराया था, जिनमें इन दो छात्राओं ने बाजी मारी है।