अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के तत्वावधान में होली पर्व पर होली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग ने किया
सहारनपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के तत्वावधान में होली पर्व पर होली मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग ने किया। भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी दिनेश गोयल, महापौर संजीव वालिया एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मेले में 10 डिस्पले स्टाल, 12 सामग्री विक्रय एवं 32 स्वादिष्ट व्यंजन एवं बच्चों के मनोरंजन स्टाल लगाए गए थे। स्टेज पर ओम डांस एकेडमी की कोरियोग्राफर शिवानी सिघल द्वारा सुंदर डांस की प्रस्तुतियां दी गयी। मेले का मुख्य आकर्षण लेजर शो रहा। बैंगलोर से आयी टीम ने लेजर शो दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। लेजर शो के प्रायोजक अनिल अग्रवाल, संजय कर्णवाल, बोबी कर्णवाल, योगेश गोयल बिट्टन एवं पंकज गर्ग व विशेष पाठक रहे।
संस्था की ओर से लेजर शो प्रायोजकों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इनके अलावा अतिथि नवनीत गुप्ता, अंकुश सिघल, अमित गुप्ता, अभिनव सिघल, अमित गगनेजा, को सम्मान पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से कूपन सेल एवं लक्की ड्रा के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
लक्की ड्रा कूपन पर 51 सांत्वना पुरस्कार, तीन तृतीय पुरस्कार, दो द्वितीय पुरस्कार, एवं एक प्रथम पुरस्कार सार्वजनिक रूप से लक्की ड्रा कूपन उठाकर वितरित किये गए। मेले का संचालन संदीप शर्मा, मुख्य संयोजक हितेश गर्ग, जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने किया।